फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में झाड़ू प्रदर्शन के साथ कर्मचारियों ने उठाई मांगें

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी झाड़ू प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का समापन तुलाराम पार्क, झज्जर रोड से शुरू होकर मेन बाजार होते हुए नगर परिषद बहादुरगढ़ में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने संभाला। प्रदर्शन में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के समक्ष अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इस दौरान उप प्रधान अजय, वरिष्ठ उप प्रधान लीला राम, कैशियर मुकेश बालगुहेर, ऑडिटर सुनील सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने रैली में भाग लिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें