बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन बहादुरगढ़ में एएचपीसीडब्ल्यू वर्कर यूनियन यूएचबीवीएन के आह्वान पर मंगलवार को बहादुरगढ़ डिवीजन की सभी सब यूनिटों पर कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा हरियाणा एग्रो डिस्कॉम बनाने, स्मार्ट मीटर लगाने तथा निजी कंपनियों को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने के फैसले का विरोध जताया। इस दौरान हरियाणा एग्रो डिस्कॉम की अधिसूचना की प्रतियां भी जलाकर रोष व्यक्त किया गया।