फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के परनाला-हसनपुर में सर छोटूराम धर्मशाला के निर्वाचित सदस्यों का हुआ स्वागत

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव परनाला-हसनपुर में सर छोटूराम धर्मशाला के नवनिर्वाचित सदस्यों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य लोगों और सरपंचों ने फूलमालाएं पहनाकर सदस्यों का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सरपंच जितेंद्र बामडौली, मोहन, मनीष, अनिल, मोहित, सुमित और पप्पू कुलासी भी मौजूद रहे। इसके अलावा रणबीर राठी प्रधान, सुखबीर, जगबीर, ओमप्रकाश और राजीव सहित अन्य ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अशोक राठी प्रधान ने कहा कि धर्मशाला समाज की एक महत्वपूर्ण संस्था है और सभी सदस्यों से उम्मीद है कि वे समाजहित में मिलकर कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें