फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में बस अड्डा परिसर में लगे शिविर में चालक-परिचालकों ने किया रक्तदान

झज्जर में नए बस अड्डा परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन, इंडेप्थ विजन फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट युवा की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस अवसर पर संस्था आईवीएफ से पूनम देसवाल ने कहा कि संसार में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करके व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को जीवन दान दे सकता है। समय-समय पर युवा रक्तदान करके समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि रक्त की एक एक बूंद हम सबके लिए कीमती है। युवा सभी अच्छे कामों में अपनी भागीदारी बनाएं। अगर हमारा युवा सही रास्ते पर चल रहा है तो समाज प्रगति की ओर अग्रसर होगा। अगर हमारे युवा और हमारा समाज इस प्रकार के रक्तदान शिविरों का आयोजन करता रहेगा तो जरूरत के समय रक्त से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर रोडवेज चालक, परिचालकों ने भी रक्तदान किया। समापन पर सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें