स्वच्छता अभियान के तहत बेरी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वीरवार सुबह करीब 8 बजे जिला नगर आयुक्त डॉ. सुशील कुमार बेरी नगर पालिका पहुंचे। पालिका नगर पालिका सचिव पूजा व कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब को साथ लेकर लाला राम स्वरूप पार्क व बाजार में सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाला रामस्वरूप पार्क में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे जिला नगर आयुक्त को गांव बाघपुर निवासी नरेश ने कहा कि साहब पार्क में लोग सैर करने के लिए आते है, लेकिन यहां पार्क में तो पिछले 2 माह से शौचालय बंद पड़े है। कई बार पालिका अधिकारियों को भी अवगत करा चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने पालिका के कनिष्ठ अभियंता को तुंरत प्रभाव से शौचालय को खुलवाने के लिए कहा। वहीं पार्क का जायजा लेने के बाद बेरी के शिव चौक पर पहुंचे तो वहां दुकानदारों ने कई-कई फीट अतिक्रमण किया हुआ था तो जिला नगर आयुक्त भड़क गए और वहां मौजूद पालिका अधिकारियों को फटाकर लगाते हुए कहा दाेबारा अतिक्रमण नही होना चाहिए। जिला नगर आयुक्त सफाई का निरीक्षण करने के लिए बाजार पहुंचे तो उन्होंने एक दुकानदार से पूछा की सफाईकर्मी हर रोज आ रहे तो उसने कहा कि सफाई कर्मी तो रोज आ रहे है, लेकिन शहर में नालियों की सफाई पिछले कई महिनों से नही हो रही है। जिस पर जिला नगर आयुक्त ने पालिका अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। रूटीन में चलाय जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान शिव चौक पर अतिक्रमण को लेकर बात की गई तो उन्होंने माना कि दुकानदारों ने कई-कई फीट दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान रूटीन में चलाया जाएगा। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। स्वच्छता अभियान को लेकर बेरी शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया था। जिसमें कुछ खामियां मिली। जिसमें पालिका अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए है और अतिक्रमण को लेकर पालिका अधिकारियों को कहा गया है कि अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान रूटीन में चलाया जाए। खानपूर्ति नही होनी चाहिए। -डॉ. सुशील कुमार, जिला नगर आयुक्त झज्जर।