अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला झज्जर के तत्वावधान में जांगिड़ धर्मशाला में जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज की प्रतिभाओं के सम्मान एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण को समर्पित रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में निदेशक अमृतलाल जांगिड़ रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम जांगड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीपीओ झज्जर भारती, डॉ. विनोद जांगड़ा (एएमओ कम डीवाईसी), जितेंद्र जांगड़ा (सेवानिवृत्त तहसीलदार) और डॉ. मुरारी लाल जांगड़ा (सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने आना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह नहीं आए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमृतलाल जांगिड़ ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता अत्यंत आवश्यक हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करना आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। जांगिड़ समाज भगवान विश्वकर्मा वंशज है। भगवान विश्वकर्मा पूरे विश्व में कौशल विख्यात मानते हैं। भगवान विश्वकर्मा की असीम कृपा और कुशल के माध्यम से इस दुनिया को इतना सुंदर बनाया। भगवान विश्वकर्मा के कुशल कौशल को हमें ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहिए, जिसे पूरी दुनिया में भारत देश का नाम चमकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खुशीराम जांगड़ा ने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभा सकता है। उन्होंने समाज को संस्कार, सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले भर से विभिन्न क्षेत्रों की 400 से अधिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमवती जांगिड़, रविंद्र जांगड़ा, सत्यपाल वत्स, कैप्टन ईश्वर जांगड़ा, अजीत जांगड़ा, सत्यनारायण जांगिड़, एडवोकेट राजपाल, जोगेंद्र जांगड़ा, संदीप कुमार जांगड़ा, जिला अध्यक्ष प्रवीण जांगड़ा, महिला अध्यक्ष गीत डोलिया, दिनेश जांगड़ा, प्रदीप जांगड़ा मौजूद रहे।