फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: होली के पर्व को लेकर सजा बाजार, सजी रंग-गुलाल की दुकानें

होली पर्व में अभी एक हफ्ता शेष हैं, लेकिन बाजार में पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार बाजार में नई वैरायटी की पिचकारियां आई हैं। पिचकारियों में गननुमा ऑटामेटिक पिचकारी, रंग उड़ाने वाले पॉपर और रंगीन पटाखे आए हैं। रंग बिखेरने वाले सिलेंडर भी बाजार में हैं। पिचकारियों की कीमत 120 रुपये से शुरू होकर 1400 रुपये तक हैं। वहीं 2 केजी रंग बिखेरने वाले सिलेंडर की कीमत 650 रुपये तक है। साल की शुरुआत में होली सबसे बड़ा पर्व होता है। इस बार होली 3 मार्च को है। जबकि दुल्हेंडी 4 को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। इस बार बाजार में नई-नई पिचकारियां छाई हुई हैं। रंग बिखेरने वाले अलग-अलग वेट के सिलेंडर भी बाजार में छाए हुए हैं। 2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 650 रुपये है। जबकि इससे ऊपर 6 ओर 8 किलोग्राम के सिलेंडर हैं। इनकी कीमत 800 और 950 रुपये है। कारोबारियों के मुताबिक अभी बाजार में ग्राहकों की संख्या इक्का-दुक्का है। आने वाले दो से तीन-दिनों में इसकी बिक्री बढ़ेगी। रेलवे रोड पर हर वर्ष होली पर्व के सामान की दुकान लगाने वाले राहुल बतरा ने बताया कि उन्हें इस पर्व का इंतजार रहता है, क्योंकि बड़े पैमने पर लोग खरीदारी करने निकलते हैं, वहीं लोगों में भी उत्साह दिखता है, क्योंकि बाजार में पिचकारियों की नई वैरायटी देखने को मिलती है। मेन बाजार के दुकानदार बिन्नी ने बताया कि इस बार पिचकारी डिजाइन से ज्यादा पिचकारी से निकलने वाले पानी के डिजाइन पर जोर है। उन्होंने बताया कि अगर हम पुरानी पिचकारियों की बात करें तो इसकी कीमत में कमी आई है। अभी बाजार में खरीदारी कम है। बाजार में पिचकारी की कीमत 120 रुपये से 1400 रुपये तक है। इसी तरह अच्छी क्वालिटी का गुलाल 50 रुपये से 100 रुपये तक उपलब्ध है। दुकानदारों का कहना है कि अभी बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। खरीदारी एक-दो दिन में बढ़ जाएगी। त्योहार से दो दिन पहले बाजार में खूब भीड़ होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें