फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: राजकीय नेहरू कॉलेज में हरियाणा साहित्य उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पूर्व विद्यार्थी संगठन के सौजन्य से आयोजित हरियाणा साहित्य उत्सव के दूसरे दिन विविध सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मोहिनी स्वप्निल पाटिल ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जानी जाती है और ग्रामीण बोली की मिठास अनुपम है। हरियाणा का पारंपरिक पहनावा और जीवनशैली देखकर मन में गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करते रहने चाहिए। मेजर जनरल सुधीर जाखड़ ने हरियाणवी समाज पर सैन्य सेवाओं के प्रभाव पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। डॉ. प्रताप फलसवाल और कर्नल योगेंद्र सिंह ने 18वीं और 19वीं सदी के हरियाणा के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर चर्चा की। फिल्म निर्माता हरविंद्र मलिक ने फिल्म मेकिंग और विषय वस्तु निर्माण की बारीकियों पर जानकारी दी। ललिता चौधरी ने पारंपरिक हरियाणवी परिधान रेजा की विशेषताओं से श्रोताओं को अवगत कराया। प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रैंप वॉक का आयोजन भी हुआ। वहीं सोनिया सत्यनीता ने गांव की पृष्ठभूमि से निकलकर टीवी मीडिया तक की अपनी प्रेरक संघर्ष यात्रा साझा की। अंत में नेहरू कॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की विरासत और गौरवशाली इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें