फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: राजकीय महाविद्यालय बहु में खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 06:03 PM IST

राजकीय महाविद्यालय बहु में चल रहे दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम में शनिवार को रंगोली, दीया डेकोरेशन, पोस्टर बनाओ, स्लोगन लेखन, कोलाज, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, क्ले मॉडलिंग, भाषण, कविता पाठ, गायन, रागनी व डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोलो डांस में दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व ग्रुप डांस में तन्नू, खुशी व आशु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्ले माॅडलिंग में ऊषा ने प्रथम स्थान, दीया सजाओ प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका अहम रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां अनिवार्य हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम इंचार्ज डॉ. रीना ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें