फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: पर्यवेक्षक की दो टूक, नाम नहीं बताएं, यूथ महिलाओं और एससी में अध्यक्ष पद के लिए उत्साह

जिलाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में कांग्रेस के पर्यवेक्षक जिले में खंड स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे, लेकिन सच्चाई यह भी है कि फार्म भरवाने के बावजूद भी पर्यवेक्षक इस प्रक्रिया को गोपनीय ही रखना चाहते हैं। वह यह कतई नहीं बताना चाहते कि जिलाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के कितने लोगों ने आवेदन किया है और आवेदकों में कौन-कौन से कार्यकर्ता शामिल है। बुधवार को बेरी खंड के दौरे के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। अपनी इसी प्रक्रिया के तहत कांग्रेस के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद जगदीश ठाकुर, पूर्व विधायक राव दान सिंह, वर्धन यादव और जयभगवान आंतिल बेरी के लोक निर्माण विश्राम गृह पहुंचे। पूर्व स्पीकर और बेरी हलके के सात बार के विधायक डाॅ. रघुबीर सिंह कादयान कांग्रेस के इस सर्जन अभियान कार्यक्रम में अस्वस्थ होने के चलते नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने प्रतिनिधि के तौर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के झज्जर जिलाध्यक्ष और युवा कांग्रेसी रवि कादयान को भेजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें