बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में महंत परमानंद गिरि महाराज, मृत्युंजन गिरि महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुटुंब प्रबोधन और प्रसाद गिरि गुरुकुलम के बच्चों ने पहलगाम की घटना पर झांकी प्रस्तुत की। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर पर झांकी दिखाई गई। बच्चों ने पूरा वाक्या नाटक के तहत दिखाया। साथ ही एस-400 और पाकिस्तान ड्रोन को ध्वस्त करने का चित्रण, विंग कमांडर व्योमिका सिंह व कर्नल सोफिया कुरैशी का चित्रण किया गया। इस अवसर पर वृंदावन से रासलीला के लिए मनोज पांडे की पार्टी पहुंची थी, जिन्होंने बेशक अच्छे ढंग से रासलीला का मंचन किया।