बहादुरगढ़ में छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी के कॉलेजियम चुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। मतदान शाम 3 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना शाम 4 बजे से शुरू होगी। सोसाइटी के कुल 92 कॉलेजियम में से 76 कॉलेजियम के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शेष 16 कॉलेजियम के सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 33 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सोसाइटी के निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम शर्मा की देखरेख में हो रहा है।किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए कड़ी पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। इस चुनाव में चुने गए सदस्यों के बाद सोसाइटी की कार्यकारिणी का चुनाव होगा, जिसमें ये चुने हुए कॉलेजियम सदस्य मतदान करेंगे।