फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ कार की टक्कर से स्कूटी सवार सरकारी शिक्षक की मौत के मामले में केस दर्ज

सुनील कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 06:13 PM IST

बहादुरगढ़। सेक्टर-9 स्थित जिमखाना क्लब के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से बुधवार रात करीब पौने नौ बजे स्कूटी सवार सरकारी शिक्षक चेतन प्रकाश यादव की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चेतन प्रकाश दिल्ली के रणहौला स्थित एसबीवी स्कूल में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-9 स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-9 जिमखाना क्लब के पास सामने से आ रही ब्रेजा कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके पिता मनोहर लाल यादव निवासी हनुमान नगर, बहरोड़ (राजस्थान) भी बहादुरगढ़ पहुंचे। मनोहर लाल यादव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि ब्रेजा चालक मुकेश कुमार निवासी सेक्टर-9ए, बहादुरगढ़ ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाकर उनके बेटे की स्कूटी में टक्कर मारी, जिसके कारण आई चोटों से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। बुधवार रात सेक्टर 9 में जिमखाना क्लब के सामने एक कार की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक के पिता मनोहर लाल यादव की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है। राकेश कुमार, एसएचओ, थाना शहर, बहादुरगढ़। ------

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें