फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में परिवहन मंत्री के आगमन के डर से बस स्टैंड की रोज की जा रही साफ-सफाई

परिवहन मंत्री के निरीक्षण को देखते हुए बस स्टैंड पर हर रोज सफाई करवाई जा रही है। बस स्टैंड पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विज परिवहन मंत्री बनने के बाद प्रदेश के कई बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर चुके है। कई रोडवेज अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। परिवहन मंत्री की तरफ से लगातार बस स्टैंडों का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं। अधिकारियों में इसका डर देखने को मिल रहा हैं। परिवहन मंत्री के औचक निरीक्षण के डर से झज्जर बस स्टैंड पर हर रोज तीन बार साफ-सफाई करवाई जा रही है। वहीं हर शनिवार को बस स्टैंड के फर्श को धोया जा रहा हैं। यात्रियों के बैठने के लिए बनाए गए स्लैब को फिनाइल से साफ किया जा रहा हैं। पहले बस स्टैंड पर दुकानों के काउंटर बाहर तक लगे रहते थे। अब इनकों भी अंदर करवा दिया है, वहीं दुकानों के बाहर रेट लिस्ट भी लगाई गई है, जो पहले नहीं थी। झज्जर बस स्टैंड में जहां पार्क में बड़ी-बड़ी घास उगी रहती थी, उसे भी साफ करवा दिया गया है। वहीं बस स्टैंड में बनाएं गए शौचालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें