फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बीएसएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में गई जान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 05:51 PM IST

79 बीएन बीएसएफ पश्चिम बंगाल के बालूघाट बार्डर पर एएसआई के पद पर कार्यरत बहू गांव निवासी 52 वर्षीय पवन कुमार को बुधवार को अंतिम विदाई दी गई। बेटे रवि व नीरज ने अपने फौजी पिता को मुखाग्नि दी। सेना के अधिकारियों ने बड़े भाई रामौतार को तिरंगा सौंपा। पवन कुमार ड्यूटी के दौरान बीएसएफ के वाहन में सवार होकर पश्चिम बंगाल बार्डर पर जा रहे थे। उसी दौरान उनके वाहन के आगे कोई अन्य वाहन आ गया और उनका वाहन असंतुलित होकर पलटते हुए एक पेड़ से टकरा गया इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 31 मई को उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए देश के लिए अपनी शहादत दी। बुधवार को लगभग सुबह 9.30 उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बहू में पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने शहीद के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भारतीय सेना व हरियाणा पुलिस के जवानों ने मातमी धुन बजाकर उन्हें सलामी दी। एसडीएम झज्जर रवि मीणा, बीडीपीओ अंजलि शर्मा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक खत्री, बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट प्रेम सिंह, सत्येंद्र सिंह ने भी उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वे बीएसएफ पिछले 32 वर्ष से कार्यरत थे। वे अपने पीछे पत्नी मीना, पुत्र रवि व नीरज सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी माता मूर्ति देवी व पिता लक्ष्मीनारायण का पहले निधन हो चुका है। बेटे का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों की आंखें भी बेटे के शोक में नम थी। बीएसएफ की गाड़ी से जब तिरंगे में लिपटा हुआ उनके बेटे का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बहू में पहुंचा तो ग्रामीण भारत माता की जय, पवन कुमार अमर रहे के लगाते रहे। हरियाणा पुलिस व भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा, रणवीर प्रधान, सरपंच प्रदीप, प्रेम नंबरदार, फूल ठाकुर, भूपेंद्र गहलावत, आशीष गहलावत, अनिल अग्रवाल, संजय मित्तल, दीपक, रवींद्र मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें