हरियाणा के झज्जर के तलाव रोड पर स्थित हैफेड के गोदाम में बुधवार सुबह कौशल रोजगार के तहत सिक्योरिटी गार्डों ने हंगामा किया। आरोप है कि हैफेड के एक इंस्पेक्टर द्वारा सरसों से भरी गाड़ी को बिना किसी गेट पास के गोदाम में दाखिल करवाने का दबाव बनाया गया। इस पर गेट पर तैनात कर्मियों ने विरोध किया तो इंस्पेक्टर और दूसरे अधिकारियों ने कोई आपत्ति दर्ज न करके गाड़ी को सीधे गोदाम के अंदर भिजवा दिया।