फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर पार्टी कार्यालय में की पत्रकार वार्ता

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को बादली विधान सभा क्षेत्र के गांव मुनीमपुर स्थित फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिलाभर से लोग मुनीमपुर पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल है। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, आकांक्षाओं और जनभागीदारी की ऐतिहासिक विजय है। हर कार्यकर्ता मोदी सरकार की नीतियों को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। धनखड़ ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, विकास और आत्मविश्वास का एक नया अध्याय लिखा है। धनखड़ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के के लिए हरियाणा में विशेष गहन पुनरावलोकन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो रही है। पार्टी के बीएलए टू और सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि भारत को मतदाता सूची में किसी विदेशी का नाम न रहे और हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें