फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया रोष

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़ के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दिशा-निर्देश पर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुराना कोर्ट के सामने स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने आक्रोश का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन किया गया है और आगे भी इसी तरह विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं और उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें