प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर पुलिस से लेकर चुनाव आयोग तक हर कर्मचारी व अधिकारी तैयार है। रविवार को बेरी नगर पालिका के 14 वार्डो की चौधर के लिए चुनाव होगा। शनिवार को प्रशासन ने ऑब्जर्वर व पोलिंग अधिकारियों को पशिक्षण दिया और उनको चुनाव सामग्री बांटी। बेरी नगर पालिका के 14 वार्डो में चुनाव में चेयरमैन पद के लिए 5 प्रत्याशी व पार्षद पद के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियों और अधिकारियों को आखिरी पशिक्षण देकर उन्हें चुनाव की सामग्री समेत बूथों पर रवाना कर दिया है। इसके लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां चुनाव के लिए आवश्यक सामान लेकर अपने-अपने बूथों पर पहुंची। आरओ ने पोलिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित ड्यूटी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग तथा राज्य निर्वाचन आयोग की स्पष्ट नियमावली है। ऐसे में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया गोपनीय रहनी चाहिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर रवाना होने से पहले सभी कर्मियों को शुभकामनाएं भी दी। ये बोले रिटर्निंग अधिकारी रविवार को बेरी में होने नगर पालिका चुनाव रविवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसके लिए अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। चुनाव में किसी भी आपत्तिजनक घटना से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। मतदताओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। -रेणुका नांदल, रिटर्निंग अधिकारी बेरी नगर पालिका चुनाव।