बार एसोसिएशन के चौ. रणबीर सिंह हुड्डा सभागार में प्रधान दीपक गोयल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार के वरिष्ठ अधिवक्ता रामफल सैनी को भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष, ग्रीवेंस कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर बार की तरफ से अभिनंदन किया गया। इस समारोह में काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया व नवनियुक्त भाजपा के जिला उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सभी वकीलों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर एडवोकेट रामफल सैनी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको दी है, वह उसका बेहतर ढंग से निभाने का काम करेंगे। अधिवक्ताओं की मांगों व समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। आप सभी के आशीर्वाद से भाजपा पार्टी ने उनको मान-सम्मान दिया है। पहले भी वह जिला महामंत्री के पद पर रहे हैं और अब जो नई जिम्मेदारी दी गई है, उसका बखूबी निभाया जाएगा। इस अवसर पर बार के जिला सचिव दीपक खत्री, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप चौहान, भगवतदयाल मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान कृष्य कादियान, पूर्व प्रधान अजीत सोलंकी, पूर्व प्रधान यशपाल सैनी, राकेश शर्मा मौजूद रहे।