फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: SIR प्रक्रिया की हो रही व्यापक मोनिटरिंग, डीसी वर्षा खांगवाल हर पहलू पर बनाये है नजर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने चल रही एसआईआर प्रक्रिया की हर पहलू पर नजर रखते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी के आदेशानुसार झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ के ईआरओ ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी और शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीएलए से अपील की कि वे एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत) मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। डीसी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया जिले में जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है तथा यह अभियान 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इसके बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ झज्जर में एसडीएम रवि मीणा, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल, बादली में एसडीएम विशाल कुमार व बहादुरगढ में एसडीएम अभिनव सिवाच ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बीएलए और बीएलओ नियमित रूप से आपसी समन्वय बनाए रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसियों और स्थानीय नागरिकों से जानकारी प्राप्त कर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें