फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में लगातार चौथे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर में नगर परिषद और यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के आंबेडकर चौक से शुरू हुआ। इसके बाद शहर के बाजार में डाकखाना चौक, डायमंड चौक से होते हुए पूरे बाजार में जारी रहा। वहीं इस दौरान यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। शहर में नगर परिषद और यातायात पुलिस की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज चौथा दिन रहा। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर के बाजार में दुकानदारों की तरफ से किए गए अतिक्रमण के सामान को जब्त करने का कार्य किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए जागरुक किया। वहीं, दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान करने की बात कही। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के भी चालान काटे। यातायात पुलिस के प्रभारी नरेश संधू ने बताया कि नगर परिषद और यातायात पुलिस की तरफ से लगातार चौथे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें