फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में वेतन न मिलने से नाराज सफाई ठेका कर्मियों ने रखी हड़ताल, सौंपा ज्ञापन

नवीन दलाल Updated Thu, 23 Jan 2025 02:00 PM IST

झज्जर नगर परिषद में ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने गुरूवार को झज्ज्जर में हड़ताल रखी और बाद में शहर भर में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सरकार के नाम जिला प्रशासन को सौंपा। वेतन न मिलनपे से नाराज सफाई कर्मचारियों ने यहां नगर परिषद में एकत्रित होकर धरना भी दिया और ठेकेदार के साथ-साथ परिषद के अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मचारी नेता शिवम चावरिया ने बताया कि झज्जर नगर परिषद का सफाई ठेकेदार जान बूझकर उनका शोषण कर रहा है। उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता और वेतन दिया जाता है तीन माह का वेतन बकाया होने पर एक माह का वेतन दे दिया जाता है और दो माह का वेतन हर बार होल्ड कर दिया जाता है। उनका यह भी कहना था कि ठेकेदार के शोषण की वजह से झज्जर नगर परिषद में बतौर अस्थाई कर्मचारी काम करने वाला हर सफाई कर्मचारी परेशान है। जब भी ठेकेदार से बातचीत की जाती है तो वह उन्हें काम छोड़ने की धमकी देता है। इस बार तो ठेकेदार ने अपना ठेका छोड़ने की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जब परिषद के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो वहां सभी उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि जब ठेकेदार काम छोड़ना चाहता है तो नए ठेकेदार को सफाई का टेंडर अलाट किया जाए। जो ठेकेदार की तरफ कर्मचारियों का बकाया भुगतान है उसे दिलवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता है कि ठेकेदार द्वारा उनका पीएफ वगैरह भी जमा किया जा रहा है या नहीं। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का स्थाई समाधान किया जाए और यदि समाधान नहीं होता है तो फिर उन्हें आंदोलन छेड़ने को मजबूर होना पडे़गा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें