फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के छारा में एनएसएस शिविर में रैली निकालकर दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का

चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन रैली निकालकर विद्यार्थियों ने प्लास्टिक मुक्त छारा अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रचार्या डॉ सविता पुनिया के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत प्रोग्राम ऑफिसर डॉ ललिता द्वारा मेडिटेशन से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को मानसिक शांति व सकारात्मक सोच के महत्व बताए गए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को उजागर किया। विद्यार्थियों ने कपड़े के थैले अपनाने, प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण और रीसाइक्लिंग का संदेश दिया। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। शिविर का यह दिन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें