मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने माथा टेकते हुए अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। चौदस के दिन अल सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। नवरात्र से मेलामय बना हुआ बेरी का माहौल अपने अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहा है। रात के समय में जगमगाती हुई रोशनी लोगों का स्वागत करती है। वहीं दिन के समय में पूरे कस्बे में अलग ही रौनक देखने को मिली। चौदस के दिन भी यहां पहुंचकर मां की प्रतिमा के दर्शन करने की परंपरा है, जिसके साथ ही इस दफा का मेला समाप्त हो गया। इसका असर है कि श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकने के बाद यहां लगे मेले में जमकर खरीदारी की।