जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार तीसरे दिन भी बुधवार को कोरोना के केस में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में दो मरीजों की जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक झज्जर और एक दिल्ली का रहने वाला है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इससे पहले सरकारी झज्जर में एक चिकित्सक और मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया हुआ है। जिले में अब तक 148 मरीजों की जांच की गई है, जिसमें से 143 के सैंपल नेगेटिव मिले हैं जबकि पांच पॉजिटिव मिले हैं। जिले में बुधवार को कुल 35 सैंपल लिए गए, जिसमें से 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और दो पॉजिटिव मिले हैं। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.38 प्रतिशत है। फिलहाल रिकवरी रेट शून्य है। जिले में बुधवार को कुल 35 सैंपल लिए गए, जिसमें बेरी अस्पताल में एक, बादली सीएचसी में सात, सिविल अस्पताल झज्जर में 21, मातनहेल अस्पताल में दो, ढाकला सीएचसी में एक, बहादुरगढ़ सरकारी अस्पताल में दो, जलालपुर सीएचसी में एक सैंपल लिया गया।