संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है। इसमें बहादुरगढ़ के आदित्य अग्रवाल ने पांचवें प्रयास में 9वीं रैंक हासिल की है। इस दौरान आदित्य ने बताया की मैं बहुत खुश हूं मैंने बहुत संघर्ष किया है, ये मेरा पांचवा प्रयास और तीसरा इंटरव्यू था, जब मैं पिछले 2 प्रयासों में इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाया तो मुझे बहुत बुरा लगा लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैंने मेडिटेशन किया मेरे माता-पिता और बड़ी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया।