फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम रोड फ्लाईओवर के पास तुड़े से भरा ट्रक आल्टो कार पर पलटा, पांच की मौत

झज्जर में गुरुग्राम रोड पर फ्लाईओवर के पास तुड़े से भरा ट्रक साइड में जा रही आल्टो कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें चार उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर हैं जबकि एक मृतक सुरहा गांव का रहने वाला हैं। सूचना पाकर एसीपी सुरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दो हाईड्रा बुलाकर कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार सुरहा गांव निवासी रामअवतार शेटरिंग का काम करता हैं और ठेके लेता है। इसका शेटरिंग लगाने का काम उटलोधा गांव में प्रीत शर्मा के घर पर चल रहा है। शाम को वह गांव में गया था। वहा से शाम को शेटरिंग पर लगे मजदूरों को लेकर वापस झज्जर के दिल्ली गेट पर छोड़ने अपनी कार पर आ रहा था। कार में रामअवतार के अलावा उत्तर प्रदेश निवासी पिंटू, मुन्ना, अखिलेश और जयबीर थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें