फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में यूपी ,राजस्थान के युवक भी चपरासी बनने के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे

हिसार कोर्ट में चपरासी के 20 पदों के लिए चल रहे इंटरव्यू में शुक्रवार को करीब 1300 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। साक्षात्कार देने वालों में हरियाणा के अधिकतर जिलों के अलावा राजस्थान व उत्तरप्रदेश के युवा भी शामिल रहे। सुबह 9 बजे अदालत के गेट खुलने से पहले ही युवा अदालत परिसर के साथ लगते पार्क में एकत्र होना शुरु हो गए थे। कुल 20 पदों के लिए 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास और आयु सीमा 18 से 42 साल तय की गई है।यह भर्ती 28 जनवरी, 2026 निकाली गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित की गई थी, जबकि इंटरव्यू 17 से 21 फरवरी तक किए जा रहे हैं। साक्षात्कार देने पहुंचे युवाओं में बीए, एमए ,एमकाम पास उम्मीदवार भी थे। संदीप वर्मा ने बताया कि वह बीए पास है। नौकरी न मिलने के कारण उसने चपरासी के लिए आवेदन किया है। यूपी से आए शुभम ने बताया कि वह बागपत जिले से आया है। राजीव सिंह ने बताया कि राजस्थान के राजगढ़ से आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें