फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

पहलगाम आतंकी घटना में ऑपरेशन सिंदूर के अदम्य पराक्रम-द्वितीय शौर्य को सादर नमन करते हुए महिला संगठनों ने 'वंदन ऑपरेशन सिंदूर' शोभा यात्रा निकाली। महिलाओं ने भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए। शोभा यात्रा का शुभारंभ अग्रसेन भवन से हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ आकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। वंदन ऑपरेशन सिंदूर' शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पारिजात चौक, नागोरी गेट, राजगुरू मार्केट से होते हुए पुनः अग्रसेन भवन में आकर संपन्न हुई। सड़कों के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। “सेना के सम्मान में नारी शक्ति मैदान में” जैसे जोशीले उद्घोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें