फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के चानौत में पानी के लिए महासंग्राम तेज, 51 महिलाएं भूख क्रमिक अनशन पर बैठीं

गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत बुधवार को 51 महिलाएं क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव को पीने का पानी नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। आंदोलनकारियों ने ऐलान किया है कि कल 101 पुरुष भूख हड़ताल पर बैठेंगे और संघर्ष को और तेज किया जाएगा। वहीं 5 जून को चानौत में तीसरी बार प्रदेश स्तरीय बड़ी महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से किसान, खाप प्रतिनिधि और सामाजिक संगठन भाग लेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन की तरफ से 31 गांवों के लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चाहे कितनी भी एफआईआर दर्ज कर लो, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। पानी हमारा अधिकार है और पानी मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें