हांसी में वीरवार रात तेज तूफान और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। तेज तूफान से जहां रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही, वहीं गर्मी से राहत मिली। पिछले दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने आज गर्मी से बड़ी राहत सांस ली है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और आज सुबह से ही मौसम सुहावना है। नारनौंद क्षेत्र में ओले पड़ने से फिलहाल फसल में तो कोई नुकसान नहीं है।