फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, जंजीरों में बंधकर जताया रोष

गांव चानौत में भाखड़ा जल आपूर्ति से जुड़े टी-कनेक्शन विवाद को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। आज ग्रामीणों ने पूरे गांव में जंजीरों में बंधकर मार्च निकाला और खुद को आज़ाद देश के गुलाम नागरिक बताते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग स्पष्ट कि जब तक शहरी पाइपलाइन की टी से पानी नहीं, तब तक चैन नहीं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। धरना स्थल पर पहुंचे सोमेश पंडित ने भी कई अहम दावे किए। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से आमरण अनशन समाप्त करवाने और टी-कनेक्शन लगवाने के लिए आगे किया गया था। सोमेश ने आरोप लगाया कि उन्हें इस पूरे प्रकरण में एक मोहरा बनाया गया। वहीं गांव के पूर्व सरपंच सत्यवान दुहन ने कहा कि चानौत के ग्रामीणों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान महिलाओं को चोटें पहुंचीं, पहले टी-कनेक्शन दिया गया और बाद में उसे हटाकर ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए। सत्यवान दुहन ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे मामले के पीछे हांसी के विधायक विनोद भयाना की भूमिका है। उनका कहना है कि विधायक नहीं चाहते कि चानौत गांव को टी-कनेक्शन के माध्यम से पानी मिले। हालांकि, इस आरोप पर विधायक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें