फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में ट्राला व आयशर कैंटर की टक्कर, कैंटर चालक की मौत

नवीन दलाल Updated Thu, 22 Jan 2026 10:55 AM IST

हांसी में गीता चौक के पास वीरवार सुबह एक सीमेंट से भरे ट्राला व आयशर कैंटर की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्राला ने अचानक ब्रेक लगाए तो उसके पीछे चल रहे कैंटर की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में कैंटर के केबिन के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। कैंटर चालक दिल्ली से फतेहाबाद जा रहा था।वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस फायर ब्रिगेड नही की टीम मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। चालक की पहचान फतेहबाद निवासी के रूप में हुई है। जिसके शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में रखा गया है।परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें