फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में पटवारी-कानूनगो की दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आज आखिरी दिन

हांसी समेत पूरे हरियाणा में रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आज आखिरी दिन है। पटवारी और कानूनगो ऑनलाइन राजस्व पोर्टलों में तकनीकी खामियों, डिजिटल क्रॉप सर्वे और अन्य लंबित मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं। हड़ताल को किसान यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ का भी समर्थन मिला है। हांसी पहुंचे रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयबीर चहल ने कहा कि सरकार ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का अतिरिक्त कार्य पटवारियों के सिर डाल दिया है। पटवारियों का मुख्य कार्य राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा करना है, लेकिन अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण नियमित काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नए लागू किए गए सरकारी सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऑनलाइन राजस्व पोर्टल में कई तकनीकी खामियां हैं। इसके चलते रोजमर्रा के राजस्व कार्यों को पूरा करने में कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारियों ने बताया कि जमीन की पैमाइश के लिए सरकार की ओर से आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन कानूनगो को इनके संचालन की उचित ट्रेनिंग नहीं दी गई। प्रशिक्षण के अभाव में मशीनों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। वहीं हांसी जिला सचिव धर्मेंद्र ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों का गंभीरता से संज्ञान लेकर जल्द समाधान नहीं करती है तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की स्थिति पैदा होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। कर्मचारियों के अनुसार, आज सांकेतिक हड़ताल का आखिरी दिन है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो राज्य यूनियन की मुख्य बॉडी की बैठक आज शाम को बुलाई जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्व विभाग के कामकाज पर और असर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें