फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सम्मान में एचएयू में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेना के प्रति सम्मान में निकाली गई इस यात्रा का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने हरी झंडी दिखाकर किया। कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने कहा कि हमारी सेना ने अभूतपूर्व कार्य किया है। सेना की इस शौर्य गाथा पर समूचे देशवासियों को गर्व है। हमारी सेना ने विश्व में अपने पराक्रम का लोहा मनवाया। भारतीय सेना के कारण देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्यगाथा को विश्व में माना जाता है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर हमारी सेवा करते हैं। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुटता की भावना होना बहुत जरूरी है। तभी दूसरे देश की आतंक विरोधी गतिविधियों को तहस-नहस करके उनके मनोबल को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर सक्षम है। जल, थल और वायुसेना के संयुक्त पराक्रम ने यह सिद्ध कर दिया ह।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें