नगर निगम कार्यालय में मेयर ऑफिस को दीमक खा गई। इस कारण से अब दोबारा से मेयर कार्यालय का नवीनीकरण किया जा रहा है। 13 मार्च तक यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा। बता दें कि पिछले मेयर गौतम सरदाना के कार्यकाल में मेयर ऑफिस का निर्माण किया गया था। इस दौरान ऑफिस की दीवारों वेदर बजे पर लकड़ी का काम किया गया था। जनवरी 2024 में मेयर का कार्यकाल पूरा हो गया था। तब से मेयर ऑफिस बंद पड़ा था। अब जब मेयर का चुनाव हो चुका है और सिर्फ मतगणना बाकी रह गई है। मतगणना होने के साथ ही यह पता चल जाएगा की अगले 5 साल तक मेयर की कुर्सी पर कौन विराजमान रहेगा। इसके साथ ही निगम प्रशासन ने मेयर के बंद पड़े कार्यालय की सुध ली। मेयर का कार्यालय खोलने पर पता चला कि दीमक कार्यालय की दीवारों पर लगाई गई लकड़ी को चट कर चुकी है तो अब दोबारा से कार्यालय मे लकड़ी का कार्य करवाया जा रहा है।