हिसार के मिर्जापुर गांव के पास सोमवार दोहपर को तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दंपति घायल हो गया । परिवार वाले दोनों का उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात 43 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई।