फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में यूजीसी एक्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र

उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में जन नायक जनता पार्टी की छात्र विंग इनसो ने बुधवार को फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया। इनसो जिला अध्यक्ष अज्जू घनघस के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया। उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव से निपटने के लिए 13 जनवरी 2026 को नोटिफाई किए गए नियमों को लेकर आज 28 जनवरी को जिला ब्राह्मण धर्मशाला हिसार में जिला ब्राह्मण सभा प्रधान रतन लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। सभी विप्र बंधुओं ने यूजीसी नामक इस काले कानून के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए एकमत होकर कहा कि इस काले कानून को लाने से मोदी सरकार को सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को खत्म करने की मंशा स्पष्ट दिखाई दे रही है। सरकार जल्दी से जल्दी इस काले कानून यूजीसी को वापस ले। दूसरी ओर भीम आर्मी के नेता अमित जाटव ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा उच्च शिक्षा में समानता गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बनाए गए कानून व नीतियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून सभी छात्रों को समान अधिकार देता है तो उसका मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय को मजबूत करना होता है और भीम आर्मी ऐसे हर प्रयास के साथ खड़ी है। ज़मीनी स्तर पर छात्रों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। जो चिंताजनक विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें