श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने हिसार से गोगामेड़ी के लिए स्पेशल बसें चलाई हैं। दो दिन में 30 से ज्यादा बसें चलाई जा चुकी हैं। रोडवेज के अधिकारियों की मानें तो 18 अगस्त तक बसें चलेंगी। एसएस पटेल सिंह ने बताया कि एक रोडवेज के बाद एक प्राइवेट बस गोगामेड़ी के लिए भेजी जा रही है। हिसार से गोगामेड़ी का किराया 90 रुपये है। दरअसल, हिसार से गोगामेड़ी के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं है। यदि ट्रेन से गाेगामेड़ी जाना है तो श्रद्धालुओं को पहले सादुलपुर जाना होगा। यहां से फिर गोगामेड़ी के लिए ट्रेन चलेगी। वहीं, हिसार से गोगामेड़ी जाने वाली बसों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।