फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बिजली बिल को लेकर समाधान शिविर का आयोजन, सुनी गई लोगों की समस्याएं

शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 02:51 PM IST

गांव कैमरी निवासी विरेंद्र को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 47 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया। जब विरेंद्र ने इसकी शिकायत की तो बिजली निगम ने तीन हजार रुपये का बिल बनाकर उसे दुरुस्त किया। अब दोबारा से उसे 48 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है। निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। समाधान शिविर में आई इस शिकायत पर एमडी अशोक गर्ग ने पूछा कि ऐसा क्यों हुआ इसकी रिपोर्ट मुझे भेजो। इस समस्या का समाधान24 घंटे में कर उपभोक्ता को सही बिल दो। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बुधवार को शिव कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में समाधान शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए एमडी अशोक गर्ग ने उपभोक्ताओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को हल करने के लिए निगम की ओर से हर सप्ताह इस तरह से समाधान शिविर लगाए जाएंगे। समाधान शिविर में कुल 50 शिकायतें पहुंची। एमडी अशोक गर्ग ने कहा कि छोटी शिकायतों का समाधान 15 दिन में कर दिया जाएगा। बिजली लाइन शिफ्टिंग का काम तीन महीने में पूरा कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें