फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: न्याय महासम्मेलन की तैयारियाें को लेकर पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला ने ली बैठक

शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 02:22 PM IST

पूर्व विधायक रामनिवास घोडे़ला ने कहा कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 25 जुलाई को होने वाले न्याय महासम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे , नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ओबीसी के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे। रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि प्रदेश में बीसी ए और बीसी बी कैटेगरी की ग्रुप ए और बी की नौकरियों में आरक्षण को केंद्र की तर्ज पर 16 प्रतिशत एवं 11 प्रतिशत किया जाए। महासम्मेलन की तैयारियों के लिए मंगलवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय-कांग्रेस भवन में पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों और रणनीति पर गहन चर्चा की गई।कांग्रेस ओबीसी सैल के जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि राहुल गांधी जी मार्ग दर्शन पर पिछले पाँच वर्षों से हरियाणा में विभिन्न जगहों पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करके मांग कर रहे हैं कि पंचायतों में 27% आरक्षण दिया जाए। गुरुग्राम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ओबीसी को ए व बी क्लास की नौकरियों में 27% आरक्षण की घोषणा की थी। इसे पूरा किया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, ओबीसी उपप्रधान महावीर मास्टर ,ओबीसी उपप्रधान आजाद सिंह ,ओबीसी उपप्रधान बनवारी,ओबीसी प्रधान हांसी सम्मत, ओबीसी प्रधान नलवा सुरेंद्र, ओबीसी प्रधान बरवाला प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें