फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को महाबीर स्टेडियम में चयन ट्रायल लिया गया। जिसमें 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रशिक्षक रामनिवास और भिवानी के कोच सुरेश कुमार की देखरेख में 36 महिला, पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें कोच और प्रबंधक समेत 12 महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों की टीम में 24 खिलाड़ी, कोच और प्रबंधक शामिल हैं। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती (महिला) प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। 50 किलोग्राम वर्ग में शिक्षा विभाग की पायल ,53 किलोग्राम वर्ग में वेलफेयर एससी एवं बीसी विभाग की शारदा देवी ,55 किलोग्राम वर्ग में लॉ एंड लॉजिस्टिक्स विभाग की प्रेरणा का चयन हुआ। उन्हाेंने बताया कि 57 किलोग्राम वर्ग में शिक्षा विभाग की सोनिया, 59 किलोग्राम वर्ग में इंडस्ट्रीज एंड कॉर्पोरेशन विभाग की मनीषा ,62 किलोग्राम वर्ग में डीएसओ कार्यालय की रचना , 65 किलोग्राम वर्ग में ईएसआईसी डिस्पेंसरी, सोनीपत की आशा रानी को टीम में जगह मिली है। 68 किलोग्राम वर्ग में स्वास्थ्य विभाग की सुमन ,72 किलोग्राम वर्ग के लिए कृषि विभाग की लैब अटेंडेंट आशा रानी ,76 किलोग्राम वर्ग में श्रम विभाग की रीता रानी को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें