फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के गांव गंगवा में सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्या, ग्रामीणों ने की सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग

गंगवा गांव में सफाई व स्ट्रीट लाइट की काफी समस्या है। ग्रामीणों के अनुसार कई-कई दिनों तक सफाई न होने से गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गंदे पानी की नालियां भी ओवरफ्लो रहती है। वहीं स्ट्रीट लाइटें खराब होने से दिन ढलते ही गलियों में अंधेरा फैल जाता है। गंगवा गांव की बस अड्डे से दूरी करीब 8 किलोमीटर है। इस गांव की आबादी करीब 11 हजार और मतदाता करीब 7 हजार हैं। इतना बड़ा गांव होने के बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाएं के लिए तरस रहे हैं। लोग बार-बार गांव की सरकार से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी गुहार को अनसुना किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें