फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीनियर एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू

एचएयू के गिरी सेंटर में रविवार से 5वीं सीनियर एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। पहले दिन नॉक आउट मुकाबले खेले जा रह हैं। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पानू ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ, क्रीड़ा भारती और एचएयू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में प्रदेश भर से करीब 300 बॉक्सर भाग रहे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था जाट धर्मशाला में की गई है। वहीं और खाने का इंतजाम गिरी सेंटर में ही किया गया है। चैंपियनशिप के शुभारंभ पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एचएयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर बीआर कांबोज, बीजेपी जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. राजेंद्र कड़वासरा मौजद रहे। इसके अलावा चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें