फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में रोडवेज का चक्का जाम

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 10:58 AM IST

हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुंडू पर जानलेवा हमले के विरोध में वीरवार को हिसार डिपो के सांझा मोर्चा ने सुबह साढ़े तीन बजे से चक्का जाम कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों ने सभी हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। रोडवेज यूनियन के प्रधान राजबीर दुहन ने बताया कि वीरवार को रोडवेज बसों का पूरी तरह चक्का जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएं। चक्का जाम करने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शुक्रवार को प्रदेश भर में बसों का चक्का जाम रहेगा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि परिचालक कृष्ण कुंडू पर जानलेवा हमला करने वाले सभी हमलावरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सांझा मोर्चा पुलिस प्रशासन से अपील करता है कि इस मामले में हमलावरों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन को अजय दुहन, नरेंद्र सोनी, जोगिंद्र पंघाल, राजकुमार चौहान, अमित जुगलान, नरेंद्र खरड़, अरुण शर्मा, सतीश लौरा, प्रदीप डाबड़ा व रोहताश कुंडू आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें