फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में पांच दिनों तक चले अनिश्चितकालीन धरने के बाद मिला सेक्टरवासियों को पानी, विधायक विनोद भयाना पहुंचे धरने पर मंगलवार को हर घर को मिलेगा पानी

नवीन शर्मा आंदोलन की सफलता के बाद लोगों ने अमर उजाला का जताया आभार हांसी के सेक्टर-5 में पिछले कई वर्षों से पेयजल संकट को लेकर चल रहा आंदोलन आखिरकार सफल हो गया। पांच दिनों तक चले अनिश्चितकालीन धरने के बाद विधायक विनोद भयाना ने सेक्टरवासियों की मांग मान ली। आंदोलन की सफलता के बाद लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने हमारी पानी की मांग को प्रमुखता से उठाया। तभी आज उन्हें इस आंदोलन में जीत मिली है। हांसी के सेक्टर-5 में पानी को लेकर चल रहा महासंग्राम अब जीत में बदल गया है। पांच दिनों तक चले अनिश्चितकालीन धरने और लगातार बढ़ते जनसमर्थन के बाद बीजेपी विधायक विनोद भयाना धरना स्थल पर पहुंचे और सेक्टरवासियों की प्रमुख मांग स्वीकार कर ली। विधायक ने घोषणा की कि सेक्टर-5 में 8 इंच की नई पाइपलाइन के जरिए नियमित एक घंटे की पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी, जिसे मंगलवार तक लागू करने का आश्वासन दिया गया है। आंदोलन की सफलता के बाद सेक्टर-5 के प्रधान शशिकांत यादव ने अमर उजाला का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल सेक्टर-5 की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों और संगठनों की है जिन्होंने आंदोलन का साथ दिया और वर्षों पुराने पेयजल संकट के समाधान के लिए आवाज उठाई। वही धरनारत शिव शर्मा ने आंदोलन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अमर उजाला का दिल से धन्यवाद करता हूं। हमारी वर्षों पुरानी पानी की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। जब हमारी आवाज लगातार लोगों और प्रशासन तक पहुंची, तभी हमारी मांग को गंभीरता से लिया गया और आज हमें पानी मिलने का रास्ता साफ हुआ है। पांच दिनों तक चले इस आंदोलन ने आखिरकार सेक्टर-5 के लोगों को बड़ी राहत दिलाई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मंगलवार से नियमित पानी की सप्लाई शुरू होती है या नहीं। फिलहाल आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए ईटीवी भारत, सभी संगठनों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें