फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के जिला नागरिक अस्पताल के डेड हाउस महिला के शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

जिला नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखे एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। महिला के परिजन रविवार सुबह शव को संभालने पहुंचें तो उन्हें इस बारे में पता चला। यह देखकर महिला के परिजनों ने काफी हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हांसी की रहने वाली रूबी ने बताया कि उसकी देवरानी कोमल गर्भवती थी। डिलीवरी के लिए उसे 5 जून को हांसी के सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। उसमें खून कम था तो चिकित्सकों ने उसे खून चढ़ाया। लेबर पेन ना होने पर शनिवार रात 9:00 बजे कोमल की सिजेरियन डिलीवरी कर दी गई। कोमल को एक लड़की पैदा हुई। डिलीवरी के कुछ देर बाद ही उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई जिससे उसकी तबीयत बगड़ गई। यह देखकर चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। वह कोमल को एंबुलेंस में लेकर हिसार चल पड़े लेकिन कैंट के पास ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर उन्होंने कमल का शव यहां पोस्टमार्टम के लिए डेट हाउस में रखवा दिया। आज सुबह 6:00 वे शव को संभालने पहुंचे तो देखा कि उसके माथे और हाथ को चूहों ने कुतरा हुआ था। मौके पर भी चूहा घूम रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें