फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: 3500 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण कराएगा पीडब्ल्यूडी

प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भारी बरसात के कारण बने बाढ़ जैसे हालातों में प्रदेश की सड़कें बुरी तरह से टूटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू किए जा रहे सेवा पखवाड़े से सड़कों के निर्माण का काम शुरू करेंगे। जिसमें सभी विभाग 75-75 सड़कों के निर्माण कार्य शुरू कराएंगे। सीवरेज लाइनों की बेहतर तरीके से सफाई के लिए 22 सुपर सकर मशीनें खरीदी जाएंगी। पीडब्ल्यूडी की कुल 6179 किलोमीटर लंबी सड़कों में 3500 किलोमीटर के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। हिसार में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि दिसंबर अंत तक इन सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। 31 मार्च 2026 तक 6179 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण, पेचवर्क पूरा कर लिया जाएगा। 15 हजार किलोमीटर की सड़कें डीएलपी पीरियड के अंदर थी। जिसके पर हमने उसी एजेंसी से कार्य करवाए। 127 किलोमीटर रोड ऐसी थी जिन पर डीएलपी पीरियड वाली एजेंसी ने काम नहीं किए। हमने ऐसी सड़कों को बनाने वाली एजेंसी की बैंक गांरटी को कैश कराकर उससे पेचवर्क कराया। पांच हजार किलोमीटर लंबी सड़कें बिल्कुल ठीकठाक थी। 5000 किलोमीटर बेहद खराब हालत की सड़कों पर अब सेवा पखवाड़े में काम शुरू होगा। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार में अमृत 2 योजना के तहत 250 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जिसमें पुरानी लाइनों को बदलने का काम भी होगा। गांव सातरोड़ में पानी और सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही सड़कों का काम शुरू कराया जाएगा। मानसून सीजन खत्म होने के बाद अब काम शुरू कराए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें