फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में खिलाड़ियों ने तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लगाए चौके छक्के

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित गिरी सेंटर में हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने खूब चौके छक्के लगाए। क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा बीज विकास निगम की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की नकद राशि देने की घोषणा की। अन्य सभी खिलाड़ियों के लिए 20,000 रुपये की अतिरिक्त राशि देने का भी ऐलान किया गया।हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, प्रबंध निदेशक अश्विनी गर्ग, भाजपा नेता संजीव गंगवा, सुभाष शर्मा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें